Mobile से Google account sign up कैसे करें ?

        Mobile से Google account कैसे खोलें ?                                                                                                     आजकल के दुनिया में अगर हमें बने रहना है तो हमें internet से जुड़े रहना होगा। उसके लिए एक डिजिटल खाता याने कि Gmail ID  की जरूरत हैं। इस खाते से हम गूगल के जितने भी ऐप है यानी कि You Tube देखना हो, Gmail भेजना हो, play store से app download करना हो या Google Drive पर अपनी file save करनी हो इस तरह की ढेर सारी सुविधाएं पाने के लिए हमारे पास गूगल अकाउंट होना जरूरी है।
               
             अगर आपको गूगल की सारी सुविधाओ का लाभ लेना हैं और आपके पास गूगल अकाउंट नहीं हैं, आप नया खाता खुलवाना चाहते हैं कि "Google पर account कैसे खोले?" तो ये ब्लॉग आप के लिए हैं।

                   Google account क्या हैं?

              Google account इंटरनेट की दुनिया में हमारे लिए डिजिटल पहचान का काम करता है। जैसे कि किसी भी सरकारी सुविधा पाने के लिए हमें सरकारी दस्तावेज की जरूरत होती है याने की आधार कार्ड, मतदान कार्ड वैसे ही डिजिटल दुनिया में गूगल अकाउंट हमारी डिजिटल पहचान होती है जिससे कि हम Gmail, you tube, google drive, google map, google meet और play store जैसी सेवाओं को उपयोग में लाने की अनुमति देता है। फिर आप डिजिटल दुनिया में पूरी तरह सक्रिय हो सकते हैं। 

Google account sign up without phone number / step by step information 
 

      १. आपको अपना मोबाइल फोन ओपन करना है और उसमें Setting में चले जाना है। उसमें एक नई विंडो ओपन नजर आएंगी उसमें स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए नीचे की तरफ जाना है वहां आपको "Google "इस विकल्प पर टैप करना है।
      २. उसमें "aad account "या "खाता जोडे "पर क्लिक करना है।
      ३. aad account में "Google"यह विकल्प चुने। पेज लोडिंग होने के बाद आपको "sign in" विंडो ओपन होगी ।
      ४. Sign in विंडो पर आपको "create account" का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर हमें टाइप करना है।            
              . For myself 
              . For my child 
          आपको यह दो ऑप्शन दिखाई देंगे आप for myself ऑप्शन चुने।
      ५. फिर आपको अपना नाम दर्ज करना है। 
               . First name 
               . Last name 
 फिर आपको next पर क्लिक करना है। 
       ६. फिर आपको जन्म तारीख और gender भरना है।
               . जन्म दिनांक (DD/MM/YYYY)
               . लिंग (Mail/femail/other)
       ७. फिर आप user name चुने।
उदाहरण : manoj123@gmail.com अगर आपका चुना हुआ नाम पहले से ही किसी ने ले रखा है तो गूगल आपको सुझाव देगा।
        ८. आपको अपना strong password सेट करना है।
उसमें uppercase + lowercase + number + special character 8 अक्षरों का पासवर्ड होना चाहिए। 
उदाहरण: Manoj@123 फिर कंफर्म करें और Next दबाएं।
        ९. आपको अपना मोबाइल नंबर जोड़ना है यह optional है लेकिन सुरक्षा और पासवर्ड भूलने  पर मददगार साबित होगा। फिर आपको ओटीपी आएगा उसे डालें और आगे बढ़े।
      १०. आपको गूगल की शर्तें स्वीकार करनी है i agree पर टैप करना है।
    
       लीजिए आपका Google account तैयार है अब आप google की सारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

टिप : आपको पासवर्ड strong रखना है भूलना नहीं और किसी और से शेयर नहीं करना है।
Recovery email या mobile नंबर जोड़े भूलने पर आप डाटा recover कर सकते हैं। 
Step verification चालू करें ताकि अकाउंट सुरक्षित रहे।

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने