बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ म्हलोत्रा घर आई नन्हीं परी
16 जुलाई 2025 | आज बॉलीवुड जगत से एक बड़ी और खुशी की खबर निकल के आई है। कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ म्हलोत्रा के घर एक सुंदर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। और उन्हें मां-बाप होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विस्तार में खबर यह है कि, 15 जुलाई 2025 मंगलवार रात को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में कियारा अडवाणीजी ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। सोमवार की दिन अस्पताल में एडमिट हुई थी कियारा अडवाणीजी। उनकी नार्मल डिलीवरी हुई है। मां और बेबी गर्ल दोनो स्वस्त है। और इस बारे में 16 जुलाई 2025 को बताते हुए कियारा और सिद्धार्थ जी ने कहा कि 'हमारे दिल भर चुके हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल चुकी है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।
कियारा अडवाणी प्रेगनेंसी की खबर
07 फरवरी 2023 में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा और सिद्धार्थ जी की शादी हुई थी। कियारा और सिद्धार्थ जी पहली बार फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। यहां से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के एक साल बाद 2024 मे दोनों ने प्रेगनेंसी की बात शेयर की थी।
जुग जुग जियो साल 2019 में प्रमोशनल इवेंट में कियारा जी ने मां बनने पर बात की थी हालांकि तब उनकी शादी नहीं हुई थी पर बात करते वक्त उन्होंने एक बेटी और बेटा होने की इच्छा जाहिर की थी। एक सपना उनका आज पूरा हुआ है। और वो बहुत खुश हैं।
कियारा अडवाणी जी ने दी परिवार को प्राथमिकता
मां बनने की खुशी के चलते परिवार को प्राथमिकता देते हुए फरहान अख्तर की फिल्म छोड़ी थी डॉन 3। और कई बड़े प्रोजेक्ट भी थे उसमें शामिल। वैसे ऋतिक रोशन और जूनियर एन टी आर की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग प्रेगनेंसी के पहले कियारा जी ने खत्म कर दी थी। वैसे सिद्धार्थ म्हलोत्रा अपनी आनेवाली फिल्म "परम सुंदरी" जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
फैंस में छाई खुशी की लहर
फैंस को इस क्यूट कपल की मां बाप बनने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया में बधाईयां देते हुए नन्हीं परी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं। और कई सारे बड़े स्टार ने भी इस कपल मां बाप होने पर बधाईयां दी है।
अभी फिलहाल मां-बेटी दोनो की प्रकृति अच्छी है और परिवार इस खुशखबरी का जश्न मना रहे है। और इंतजार कर रहे हैं बेटी का घर आने का..
इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया, न्यूज चैनल पर आधारित है।

एक टिप्पणी भेजें